फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शोभायात्रा में भक्ति और उल्लास से सराबोर हुई काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मां विंध्यवासिनी धाम पदयात्रा की ओर से काशी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरी यात्रा के दौरान मार्ग मां के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ खत्री धर्मशाला से हुआ। श्रद्धालुओं का जुलूस मणिकर्णिका द्वार, बांसफाटक, गोदौलिया और लक्सा होते हुए गुरुबाग गुरुद्वारे पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर अरदास की। इसके बाद श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी धाम की पदयात्रा के लिए आगे बढ़ गए। आयोजन समिति के सचिव गोपाल जी सेठ ने कहा कि मां विंध्यवासिनी धाम की पदयात्रा काशी की वर्षों पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा है। एक साथ लहराते मां के ध्वजों और गूंजते जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें