फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर: चार हजार नेमियों के लिए 12 जुलाई से शुरू होगा काशी द्वार का ट्रायल, सावन में होगा लागू

Thu, 11 Jul 2024 10:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महादेव की नगरी काशी में सावन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों के प्रवेश के लिए द्वार तैयार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में काशीवासियों के प्रवेश के लिए तैयार काशी द्वार का ट्रायल 12 जुलाई को शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम में काशीवासियों के अलग से प्रवेश के लिए काशीद्वार बनकर तैयार हो चुका है। 12 जुलाई से नेमी दर्शनार्थियों के लिए प्रवेश का ट्रायल शुरू हो जाएगा। पहले चरण में नंदू फारिया गली से रोजाना सुबह और शाम मिलाकर दो घंटे तक दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर की ओर से चार हजार नेमियों को पास जारी किया गया है।

विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ के धाम में बाहरी भक्तों की भारी भीड़ के कारण काशीवासी लंबे समय से दर्शन पूजन के लिए अलग से कतार लगवाने की मांग कर रहे थे। इसको देखते हुए मंदिर प्रशासन ने स्थानीय लोगों के दर्शन पूजन के लिए नंदू फारिया गली की ओर से काशीद्वार तैयार किया है। 

सावन मास में इसकी शुरुआत भी हो जाएगी। पहले चरण में नेमियों को इस द्वार से दर्शन पूजन कराकर इसका ट्रायल किया जाएगा। मंदिर की ओर से चार हजार दर्शनार्थियों को नेमी पास जारी किया गया है। 
विज्ञापन


सुबह और शाम को चार बजे से पांच बजे तक नेमियों को प्रवेश कराया जाएगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि 12 जुलाई से काशीद्वार का ट्रायल शुरू किया जाएगा। काशीद्वार के ट्रायल के नतीजों के बाद इसे सावन मास में पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें