फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 70वीं कलारीपयटू प्रतियोगिता में काशी को पांच पदक

विज्ञापन
राज्य स्तरीय कलारीपयटू प्रतियोगिता में रामनगर पीएम श्री राधा किशोरी की छात्राओं पांच पदक जीतकर - फोटो : credit
विज्ञापन
70वीं राज्य स्तरीय कलारीपयटू प्रतियोगिता में रामनगर पीएम श्री राधा किशोरी की छात्राओं पांच पदक जीतकर नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसमें तीन स्वर्ण पदक और दो रजत पदक शामिल हैं। लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया। विजेताओं छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। कक्षा 12 की चांदनी, कुमारी मनीषा और त्रिधा मौर्या ने स्वर्ण पदक जीता। कक्षा 10 की आंचल कुमारी और रिया सिंह ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य साधना राय ने कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें