फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहू देश के लिए: पूर्वांचल के लोगों ने दिखाया जोश और जज्बा, शहीदों के सम्मान में किया रक्तदान

Wed, 26 Jul 2023 06:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को पूर्वांचल के सभी जिलों में रक्तदान शिविर लगा। जिसमें लोगों ने वीर जवानों को नमन किया और शहीदों के सम्मान में रक्तदान किया। 
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल के ब्लड बैंक में लगा रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल शहीदों की याद में बुधवार को वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में आयोजित रक्तदान शिविर को लेकर महादानियों में जबरदस्त उत्साह रहा। बीएचयू अस्पताल के डॉक्टर्स लाउंज में लगे शिविर में पांच महिलाओं ने भी रक्तदान किया। रक्तदाताओं में पांच ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया।

विज्ञापन


सुबह 9 बजे से शाम तीन बजे तक चले शिविर में कुल 20 लोग महादानी बने। बीएचयू ब्लड बैंक के सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने रक्तदान करने के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि इस बात की भ्रांति मन से निकाल देनी चाहिए कि रक्तदान करने से सेहत पर किसी तरह का दुष्प्रभाव पड़ता है। किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को नियमानुसार रक्तदान जरूर करते रहना चाहिए।

बीएचयू अस्पताल के कर्मचारियों के साथ ही मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स से जुड़े खिलाड़ियों समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से प्रशंसा प्रमाणपत्र भी दिया गया। बहुत जल्द ही बीएचयू अस्पताल की ओर से भी प्रमाणपत्र दिया जाएगा। वाराणसी के अलावा आजमगढ़, बलिया, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, मिर्जापुर और सोनभद्र में भी शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें