कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर रविवार को अस्सी घाट पर 39 जीटीसी (गोरखा ट्रेनिंग सेंटर) के जवानों ने अमर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर रविवार को अस्सी घाट पर 39 जीटीसी (गोरखा ट्रेनिंग सेंटर) के जवानों ने अमर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। ऑपरेशन विजय के दौरान बहादुरी से लड़ते हुए सर्वोच्च न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर के जवानों ने पाइप और मिलिट्री बैंड पर देशभक्ति और मार्शल की धुन बजाकर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय..., वंदे मातरम... और भारतीय सेना जिंदाबाद... का उद्घोष कर मातृभूमि की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों के प्रति अपने प्रेम और श्रद्धा का इजहार किया।