जोर लगाकर पकड़----सिगरा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीत के लिए भिड़ते ख
खेल विभाग की ओर से रविवार सुबह सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी और वाॅलीबॉल प्रतियोगिता हुई। जूनियर बालिका कबड्डी का फाइनल जीजीआईसी चकरमा और कर्दमेश्वर महादेव इंटर काॅलेज कंदवा की टीम के बीच खेला गया। इसमें कर्दमेशवर महादेव की टीम ने 40-36 के स्कोर से विजेता बनी। यूपी कबड्डी संघ के सचिव राजेश सिह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। फाइनल सिगरा रेड बनाम सिगरा ब्लू के मध्य खेला गया। इसमें सिगरा रेड 25-20, 25-17, 25-23 से सीधे सेटो में सिगरा ब्लू को पराजित कर विजेता बनी। प्रतियोगिता का उद्घाटन आरएसओ विमला सिंह ने किया। मुख्य अतिथि सिगरा की पार्षद सिंधु सोनकर ने खिलाडियों को पुरस्कृत किया।