विश्वविद्यलायीय प्रतियोगिता के लिए कराटे टीम का चयन ट्रायल 20 और 21 फरवरी को होगा। इसके लिए वाराणसी जिला कराटे संघ के महासचिव दिलीप कुमार सैनी को मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया हैं। विद्यापीठ का ट्रायल आज 20 फरवरी को शिएट कॉलेज गहनी कैंपस में होगा जबकि बीएचयू की टीम का चयन ट्रायल 21 फरवरी शनिवार को एंफीथियेटर मैदान में होगा। इसमें महिला और पुरुष खिलाड़ी काता और कुमिते के लिए अपनी दक्षता दिखा सकते हैं। इसमें से चयन खिलाड़ी 17 से 21 मार्च को पटियाला पंजाब में आयोजित होने वाली नॉर्थ ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में खेलेंगे।