फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कराटे के पदक विजेताओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चितईपुर की ज्ञानदीप एकेडमी में हुई कराटे प्रतियोगिता में मेहंदीगंज स्थित पीएस पब्लिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल और विद्यालय के अध्यक्ष अमरनाथ पटेल ने सभी पदक विजेताओं को सम्मानित किया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में अदिति चौहान, श्रुति, अनिकेत रतन सिंह, अहदु समद, अंकुरेश रतन सिंह, अर्पित सिंह और दिव्यांश पटेल रहे। रजत पदक में अनोखी, ऋषिका वर्मा, आर्य सिंह यादव, शिवम पटेल, अभिप्रीत पाल और मयंक सिंह के नाम रहे। कांस्य पदक कोमल विश्वकर्मा, अंशिका यादव, अभिजीत सिंह, विनायक जायसवाल, आर्यन यादव, जयेश पांडे और शिवाय को दिया गया। मुख्य अतिथि राम सकल पटेल ने कहा कि कराटे जैसे खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना पैदा करते हैं। प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने सभी बच्चों और अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें