विधायक खेल स्पर्धा में लंबी कूद में प्रतिभाग करती खिलाड़ी, स्रोत विभाग
मिर्जापुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में सोमवार को दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। पहले दिन एथलेटिक्स, बैडमिंटन और भारोत्तोलन की प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, सीनियर (बालक व बालिका) वर्ग में आयोजित की गई। ऊंचीकूद सीनियर में करन कुमार प्रथम रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने किया। 800 मीटर बालिका जूनियर दौड़ में अंजली तिवारी प्रथम, ममता यादव द्वितीय रहीं। जूनियर बालिका 200 मीटर दौड़ में महिमा साहू प्रथम व रितिका गुप्ता द्वितीय रही। भाला फेंक जूनियर बालक वर्ग में अक्षय कुमार प्रथम, विशाल पाल द्वितीय और रतन चौरसिया तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में सचिन कुमार ने और सीनियर में शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंचीकूद सीनियर बालक वर्ग में करन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर जूनियर बालक दौड़ में मंगल यादव प्रथम रहे। 100 मीटर बालक सब जूनियर शुभम और जूनियर में सूरज गौतम प्रथम रहे। 1500 मीटर बालक सीनियर में अखिलेश कुमार प्रथम रहे। 100 मीटर बालिका सब जूनियर में संगीता सोनकर प्रथम रहीं। 100 मीटर सीनियर बालक में आनंद बहादुर प्रथम रहे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरी भी रहीं। कार्यक्रम की संक्षिप्त रूप रेखा के बारे में जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया। आयोजक अभय कुमार सिंह ने बताया कि सब जूनियर बालक निर्णायक में अनिल सिंह, बिमलेश कुमार बैस, सुशील सिंह, कमलेश शर्मा, गोपाल सोनकर आदि उपस्थित रहे। संचालन अभय कुमार सिंह ने किया।