फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कांवड़ियों को न हो दिक्कत, साथियों संग पाट दिए नई सड़क के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा जमनी तहजीब को कायम रखते हुए बेनियाबाग के पूर्व पार्षद शाहिद अली खां मुन्ना ने साथियों की मदद से कांवड़ियों के लिए नई सड़क पर मिट्टी डालकर गड्ढे भर दिए। इसके बाद सीमेंट और बालू से उसे समतल किया। कांवड़ियों के लिए बैठने और पानी के इंतजाम भी किए। पूर्व पार्षद ने कहा कि सीसी कैमरे का तार डालने के लिए सड़क की कटिंग की गई। इसके बाद उसे बिना पाटे छोड़ दिया गया। संभव की जनसुनवाई में शिकायत की थी। लेकिन समस्या जस की तस रही। कांवड़ियों को इस मार्ग पर नंगे पांव चलने में दिक्कत होती देख साथियों की मदद से सड़क की मरम्मम की है। सड़क पाटने वालों में मोहम्मद कुतुब आदिल खां, इरफान शाहिद अंसारी, हाजी नेहाल, अशोक यादव, हाजी आफताब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें