फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 24 से खेली जाएगी कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के तत्वावधान में डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 24 दिसंबर से 38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया क्रिकेट खेली जाएगी। आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण बहादुर रावत ने बताया की आनंद चंदोला खेल महोत्सव के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में पराड़कर एकादश, विद्या भास्कर एकादश और ईश्वर देव मिश्र एकादश की टीम हैं, जबकि ग्रुप बी में गर्दे एकादश, लालजी एकादश और हृदय प्रकाश एकादश की टीम हैं। उद्घाटन मैच 24 दिसंबर को विद्या भास्कर और पराड़कर एकादश के बीच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच 25 दिसंबर को हृदय प्रकाश बनाम लालजी एकादश के बीच होगा। 26 को गर्दे एकादश का मुकाबला लालजी एकादश से होगा। 27 को ईश्वर देव मिश्र एकादश का सामना पराड़कर एकादश से जबकि 29 दिसंबर को विद्या भास्कर एकादश का सामना ईश्वर देव मिश्र एकादश से होगा। 30 दिसंबर को गर्दे एकादश की टीम हृदय प्रकाश से भिड़ेगी। दोनों ग्रुप की शीर्ष टीमों के बीच फाइनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें