फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: माखन चोरी लीला के स्मरण मात्र से जीवन में होगा मंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राधा कृपा परिवार की ओर से सात दिवसीय श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार को दुर्गाकुंड स्थित श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में हुआ। पहले दिन प्रभु श्रीकृष्ण की मनमोहक माखन चोरी की लीला का मंचन हुआ। इसमें स्वामी फतेहकृष्ण शर्मा (रसराज) के निर्देशन में श्रीधाम वृंदावन से आई मंडली ने लीला का मंचन किया। लीला मंचन में श्रीकृष्ण सखियों के प्रार्थना करने पर उनके घर से माखन चुराकर, माखन मिश्री का भोग लगाते हैं और अपने सभी भक्तों पर लुटाते है। रासाचार्य स्वामी रसराज ने कहा कि प्रभु द्वारा रचित माखन चोरी की लीला के दर्शन और चिंतन मात्र से जीवन मंगलमय हो जाता है। इसके पूर्व श्रीकृष्ण लीला का शुभारंभ काशी विश्वनाथ मंदिर के वरिष्ठ अर्चक पं. श्रीकांत मिश्र और कार्यक्रम संयोजिका नीता गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर किरन सराफ, उमा केजरीवाल, कविता भालोटिया, संपत्ति जैन, कुसुम अग्रवाल, ऊषा केजरीवाल आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें