फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्राची के खेल से जुपिटर क्लब को हैंडबॉल में मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राची के शानदार स्विंग शॉट की बदौलत जुपिटर क्लब ने मंगलवार को विश्व हैंडबॉल दिवस पर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में यूनिटी क्लब को 21-19 गोल से पराजित कर दिया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। हाफ टाइम तक स्कोर 10-10 रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने रणनीति में बदलाव किया। जुपिटर क्लब की प्राची ने इस हाफ में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच समाप्त होने से पांच मिनट पहले जुपिटर क्लब की स्नेहा ने तीन गोल कर अपनी टीम को 21-19 के स्कोर से मैच जीत लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि यूपी हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने खिलाड़ियों को बताया कि विश्व हैंडबॉल दिवस और खिलाड़ियों के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। संचालन कोच प्रवीण कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें