बलिया। पेपर लीक होने की सूचना देने पर गिरफ्तार किए गए तीन पत्रकारों की मंगलवार को कोर्ट में पेशी हुई। पत्रकारों ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है। न्यायालय से न्याय मिलने की उम्मीद है। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकार, राजनीतिक दल, व्यपारी संगठन, पटरी दुकानदार, अधिवक्ता, कर्मचारी आदि लामबंद हैं। संयुक्त पत्रकार मोर्चा की ओर से कलक्ट्रेल परिसर में क्रमिक अनशन किया जा रहा है। निर्दोष पत्रकारों को रिहा करने, जिलाधिकारी और एसपी को निलंबित करने तक आंदोलन को जारी रखने का एलान किया गया है। बुधवार को बांसडीह तहसील के पत्रकार क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।