फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन विधानसभा क्षेत्रों में लगेगा रोजगार मेला, 40 कंपनियां करेंगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर 3 से 5 नवंबर तक रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें करीब 40 कंपनियों में युवाओं को नौकरी मिलेगी। हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और आईटीआई पास युवा इसमें भाग ले सकेंगे। कंपनियों की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के अनुसार तीन नवंबर को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर इंटर कॉलेज में रोजगार मेला लगेगा। चार नवंबर को शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के उमरहा बाजार स्थित क्रीडेंस इंटरनेशनल स्कूल में युवाओं को नौकरी पाने का मौका मिलेगा। वहीं, पांच नवंबर को उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लहुराबीर स्थित क्वींस इंटरमीडिएट कॉलेज में मेले का आयोजन होगा। सहायक निदेशक (सेवायोजन) मुकेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे पहुंचें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें