फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE MAINS 2018: बनारस के सैकड़ों छात्रों का एडवांस के लिए हुआ चयन, पार्थ मल्ल सिटी टॉपर

Tue, 01 May 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पार्थ मल्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन परिणाम आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सोमवार देर शाम जारी हो गया। इसके बाद तो छात्र-छात्रा एक दूसरे से रैंक जानने में लगे रहे। उधर, जेआरएस ट्यूटोरियल्स में पढ़ने वाला छात्र पार्थ मल्ल 104 रैंक के साथ सिटी टॉपर रहा।
विज्ञापन


360 अंक वाले इस परीक्षा में पार्थ ने 315 अंक अर्जित कर संस्था के साथ ही बनारस का मान बढ़ाया। जेआरएस के निदेशक एके झा ने पार्थ को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। दुर्गाकुंड स्थित संस्था के कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि इस बार कुल 621 छात्रों ने एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। 

प्रेसवार्ता में निदेशक ने बताया कि सामान्य श्रेणी में 104 रैंक हासिल कर पार्थ ने श्रेष्ठता सिद्ध कर दिया। बतया कि इसके अलावा अंशुमान शुक्ला 254, रिषि अग्रवाल 391, शाश्वत अग्रवाल 628वीं रैंक, आयुष 1171, अभिषेक अग्रवाल 1302, दिपांकर विश्वकर्मा 1433, अमृतेष 1451, अजेय सिंह भदौरिया 1606, मृत्युंजय झा 2047, अंकित सिंह 2223, परिमन कुमार पटेल 2294वीं और प्रवीण विश्वनाथन को 2440 वीं रैंक मिली हैं।
विज्ञापन


बताया कि पार्थ, रिषि सहित कई छात्र इनमें से जेआरएस फाउंडेशन के छात्र हैं। हर साल संस्था के छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल होते हैं।  देर रात तक परिणाम में रैंक पाने वालों की सूची तैयार होती रही। 

तनावमुक्त होकर करें तैयारी, सफलता मिलेगी
शहर टॉपर नाटी इमली निवासी पार्थ मल्ल ने अपनी सफलता का श्रेय पिता धीरज मल्ल, माता मधु मल्ल के साथ ही जेआरएस ट्यूटोरियल्स परिवार को दिया है। बताया कि सनबीम लहरतारा में इंटरमीडिएट पढ़ने के साथ ही वह जेआरएस का नियमित छात्र रहा है।

बताया कि इंजीनियर बनकर देश सेवा ही सपना है। कहा कि तनावमुक्त होकर परीक्षा दी, तब जाकर यह रैंक हासिल हुआ। छात्र अगर तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें तो सफलता जरूर मिलती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें