फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फॉलोवर की मदद के लिए आगे आए एसीपी और दशाश्वमेध थानाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
दशाश्वमेध थाने के एक फॉलोवर की बहन की शादी में आड़े आ रहे आर्थिक संकट के लिए एसीपी दशाश्वमेध और थानाध्यक्ष के साथ ही अन्य पुलिस कर्मी भाई बन गए। पवन की बहन की शादी के लिए सभी जरूरी सामान खरीदने के साथ ही पुलिस कर्मियों ने 51 हजार रुपये नकद भी दिए। चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र के ओड़वार के पवन कुमार संविदा पर दशाश्वमेध थाने के मेस में खाना बनाता है। पवन की बहन की शादी 21 जनवरी को है। पैसे का प्रबंध नहीं होने पर एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय और दशाश्वमेध थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह को व्यथा सुनाई। दोनों ने पुलिस कर्मियों से अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें