फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरेका के जैवलिन थ्रोअर रोहित ने किया कमाल, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे

Fri, 22 Jul 2022 02:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बरेका के विद्युत विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत रोहित यादव मूल रूप से जौनपुर जिले के मीरगंज थाना के अदारी डभिया गांव के निवासी हैं।  उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। 
विज्ञापन
बरेका के जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई कर चुके बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के एथलीट जैवलिन थ्रोअर  रोहित यादव ने एक बार फिर कमाल किया है।  उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। अमेरिका के यूजीन में चल रही प्रतियोगिता में रोहित ने अपने पहले ही प्रयास में 80.42 मीटर की दूरी तय की और फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। रोहित के अलावा टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा ने भी फाइनल में जगह बनाई है। इस प्रतियोगिता में भारत से रोहित और नीरज के अलावा 34 अन्य एथलीट शामिल हुए थे। सभी को दो ग्रुप में रखा गया था। नीरज पहले ग्रुप में थे और रोहित को ग्रुप बी में रखा गया था।  

शानदार प्रदर्शन से पूरा बरेका परिवार गदगद

नीरज और रोहित सहित कुल 12 खिलाड़ियों ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बनाई है। बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बरेका के रोहित ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने  वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है। उनके के शानदार प्रदर्शन से पूरा बरेका परिवार गदगद है।

विज्ञापन

बरेका परिसर में रोहित की इस उपलब्धि से हर्ष का माहौल है। बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल खेल संघ के अधिकारीगण सहित अन्य खिलाड़ियों एवं बरेका कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और आगे की स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं भी दी है। बता दें कि रोहित यादव ने 82.54 मीटर भाला फेंककर कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है। 

रोहित यादव के गांव में खुशी की लहर 
बरेका के विद्युत विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत रोहित यादव मूल रूप से जौनपुर जिले के मीरगंज थाना के अदारी डभिया गांव के निवासी हैं। उनकी इस कामयाबी से गांव में खुशी का माहौल है। मैराथन धावक सभाजीत यादव के पुत्र रोहित यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 
विज्ञापन

वह पांच सालों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखा रहे हैं। रोहित पहली बार उस समय सुर्खियों में आए थे, जब 2017 में विश्व स्कूल गेम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। परिजनों और ग्रामीणों को उम्मीद है कि रोहित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना बेस्ट प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें