फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के युवक ने बनारस में गंगा में लगाई छलांग, शव निकलने के बाद परिजनों ने बताई ये बात

Sun, 24 May 2020 11:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में एक युवक अपनी स्कूटी खड़ी कर गंगा में कूद गया। युवक का शव बाहर निकलवा लिया। फिलहाल पुलिस जांच करने में जुट गई है कि वह आखिर गंगा में क्यों कूदा था...?

विज्ञापन

वाराणसी के कैथी गांव स्थित बंदरगाह के पास गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर चौबेपुर थाने की पुलिस ने मल्लाहों और गोताखोरों की मदद से खोजबीन करा कर रविवार की सुबह शव को बाहर निकलवाया।


युवक की शिनाख्त जौनपुर जिले के चंदवक थाना के कोइलारी उचहुंआ निवासी श्यामजी(27) के तौर पर हुई है। श्यामजी के परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अपनी दवा लेने के लिए शनिवार को स्कूटी से वाराणसी आया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद उसे न जाने क्या सूझा कि वह कैथी में गंगा किनारे स्कूटी खड़ी कर नहाने चला गया। परिजनों ने बताया कि श्यामजी वाराणसी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें