फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर गूंजा नंदलाला, गूंजा जय कन्हैया जय गोपाला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में भी परंपरा के अनुसार जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। मंगलवार को विश्वनाथ मंदिर में पुजारी रामरुचि त्रिपाठी ने बाबा दरबार में विधि विधान से नंदलाल का जन्मोत्सव मनाया । मन्दिर में प्रवेश करते ही बाएं हाथ पर स्थित राधा कृष्ण के मन्दिर में पुजारी ने जन्म के बाद पचामृत स्नान के बाद नवीन वस्त्र धारण कराया। तत्पश्चात माखन, मीठा, फ ल आदि प्रसाद रूप में भोग लगाया। परिसर को मौसमी फू ल पतियों से सजाया गया था। बाबा दरबार में पहुचने वाले भक्त एक मीटर दूरी का पालन करते हुए दर्शन कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ अन्नपूर्णा मंदिर में उप महंत शंकरपुरी ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। गया। कन्हैया के विग्रह को कामिनी और अशोक की पती से सजाया गया था। शाम को मालाओं से मंदिर को भव्य रूप दिया गया। नवरत्न जड़ित हार, मोर पंख लगे मुकुट पहनाकर भव्य शृंगार किया गया। मध्य रात्रि लग्नानुसार विधि विधान से जन्म के बाद पंचामृत स्नान कर नव वस्त्र धारण कराए गए। प्रसाद रूप में हलुआ, मीठा, फ ल रहा। पूरा मन्दिर परिवार उपस्थित रहा। संक्रमण को देखते हुए सभी सार्वजनिक आयोजन निरस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें