जौनपुर। तबलीगी जमात के सदस्यों पर हत्या के प्रयास की धारा लगाई गई थी। तर्क दिया गया कि वे छिपकर कोरोना संक्रमण फैलाते हुए दूसरों का जीवन खतरे में डाल रहे थे। इसी आधार पर आरोपियों की जमानत निरस्त हुई। अब शासन के ही निर्देश पर पुलिस ने विवेचना के यह धारा हटाते हुए चार्जशीट दाखिल किया। नेपाली जमाती तस्लीम ने शुक्रवार को अदालत में जुर्म स्वीकार किया। हत्या के प्रयास की धारा न होने के कारण कोर्ट ने उसे दो माह की सजा सुनाई। आरोपी को जेल में रहते हुए दो माह पूरे हो चुके हैं। लिहाजा उसे जेल से रिहा कर दिया गया। तस्लीम को तीन अप्रैल को चांद मेडिकल तिराहे से दो अन्य स्थानीय जमातियों के साथ पकड़ा गया था।