फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल बिहार श्रृंगार: गुलमर्ग की वादियों में स्वर्णमयी आसन पर विराजे बटुक भैरव, दर्शन कर भक्त हुए निहाल

Sun, 28 Aug 2022 09:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कमच्छा स्थित श्री बटुक भैरव मंदिर बाबा के अलौकिक बालस्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
बटुक भैरव मंदिर में हरियाली व जल बिहार श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलमर्ग की वादियों में स्वर्णमयी आसन पर विराजमान होकर बटुक भैरव ने भक्तों को दर्शन दिए। महादेव के बाल स्वरूप के भव्य रूप का दर्शन कर भक्त भी निहाल हो उठे। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने कश्मीर की बर्फीली वादियों का अहसास किया और बटुक भैरव के चरणों में हाजिरी लगाई। सुबह से देर रात तक बटुक भैरव के दरबार में भक्तों की कतार लगी रही।

विज्ञापन


वाराणसी के कमच्छा स्थित श्री बटुक भैरव मंदिर में सुबह पांच बजे बाबा का पंचामृत स्नान के बाद मंगला आरती हुई। इसी के साथ श्रद्धालुओं द्वारा श्री बाबा बटुक भैरव के दर्शन-पूजन एवं प्रसाद वितरण शुरू हो गया। बाबा के अलौकिक बालस्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी।

रात नौ बजे बाबा की महाआरती हुई। महंत राकेश पुरी ने बाबा की महाआरती 1008 बत्ती वाले दीपक एवं सवा किलो कपूर से हुई। मंदिर को विशेष रूप से कश्मीरी फूलों से बगीचे के स्वरूप में सजाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें