फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 37 दिनों में 514 किमी की पदयात्रा कर काशी पहुंचे 8 जैन मुनि, अभी 394 किमी की दूरी और करनी है तय

Sun, 10 Mar 2024 08:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: जैन मुनि ने भदैनी स्थित तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने यहां पर दर्शन पूजन, ध्यान, भगवान महावीर सहित सभी तीर्थंकरों की आराधना की। इसके बाद भगवान श्रेयांशनाथ और भगवान चंद्रप्रभु का भी दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के भिंड जिले से 37 दिनों में 514 किमी की दूरी तय कर आठ जैन मुनि शनिवार को काशी पहुंचे। उन्होंने काशी के चार जैन मंदिरों में दर्शन-पूजन किया और प्रवचन के जरिये अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया।

भिंड से एक फरवरी से निकले आठ जैन मुनियों सहित 22 भक्तों का दल महाशिवरात्रि पर 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की जन्मस्थली भेलूपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा। आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के सानिध्य में आए दल ने पूजन-अर्चन के बाद संध्या वंदन किया। इसके बाद उन्होंने भदैनी स्थित तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने यहां पर दर्शन पूजन, ध्यान, भगवान महावीर सहित सभी तीर्थंकरों की आराधना की। इसके बाद भगवान श्रेयांशनाथ और भगवान चंद्रप्रभु का भी दर्शन करेंगे।

मुनियों ने प्रवचन में किसी पर क्रोध न करने, मन न दुखाने, हिंसा न करने, जीवों पर दया करने और ध्यान करने आदि का संदेश दिया। दल में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के अलावा नेमी सागर, प्रांजल सागर, प्रवीर सागर, प्रत्यक्ष सागर, प्रज्ञान सागर, प्रसिद्ध सागर, छुल्लक प्रमेश सागर शामिल हैं। ये दल 394 किमी की दूरी तय कर झारखंड के सम्मेद शिखर जाएगा। जैन मुनि रोजाना सूर्याेदय से सूर्यास्त तक 15 से 20 किमी तक पैदल चलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें