क्षेत्र स्थित सूर्या पार्क खोचवां ग्राम में आयोजित स्वर्गीय बाबू राम खेलावन सिंह स्मृति राज्य आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन बुधवार को जय नारायण एकेडमी ने 7 विकेट से जीत हासिल की। जय नारायण क्रिकेट एकेडमी वाराणसी और विप्लव क्रिकेट अकादमी प्रयागराज के बीच 16-16 ओवरों का मैच खेला गया। इसमें जय नारायण क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बालिंग का निर्णय लिया। विप्लव क्रिकेट अकादमी ने 16 ओवरों में 155 रन बनाए। टीम के शिवांश ने 11 गेंद पे 36 रन और हर्षित तिवारी ने 22 गेंद 26 रन बनाए। जय नारायण क्रिकेट एकडेमी की तरफ से विकल्प ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में जय नारायण क्रिकेट अकादमी ने 3 विकेट खोकर 158 रन बनाकर मैच 7 विकेट से मैच जीत लिया। जय नारायण क्रिकेट एकेडमी के निखिल ने 22 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौके मदद से 43 रन बनाए। संदीप गुप्ता ने 21 गेंद पर 30 रन बनाए। उन्हें संदीप गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।