संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को बीएचयू के ब्रोचा मैदान पर हुई। वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सेमीफाइनल में कटिंग मेमोरियल जय क्रिकेट एकेडमी ने जयनारायण घोषाल क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले बल्लेबाजी कर जय नारायण घोषाल क्रिकेट एकेडमी ने दस विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। रेयान हबीब ने 60 बॉल खेलकर 29 रन और आदित्य राज ने 44 बॉल खेलकर 22 रन बनाए। ऋषभ ने 4 विकेट झटके। जवाब में कटिंग मेमोरियल जय क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों ने तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुमित ने नाबाद 49 जबकि यश ने 39 रन का योगदान किया। अयान रहमान ने एक मात्र विकेट हासिल जबकि दो विकेट रन आउट हुए। अंपायरिंग अनिल कुश्वाहा और विनोद बिंद ने की। स्कोरर सम्राट सिंह रहे।