अस्सी घाट पर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज अपनी मां की अस्थियां विसर्जन करने पहुंची । स्रो
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने सोमवार को गंगा में अपनी मां की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन किया। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के सामने बजड़े पर कर्मकांडी ब्राह्मणों ने अस्थि कलश का विधिवत पूजन कराया। आचार्य विकास पांडेय के मार्गदर्शन में अस्थि कलश का पूजन हुआ। मां की अस्थियों को गंगा के बीच धारा में विसर्जित किया गया। अस्थि विसर्जन के बाद उन्होंने सनातन धर्म और भारतीय परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। वह नदेसर स्थित एक होटल में ठहरीं थीं। आम श्रद्धालु की तरह उन्होंने पूजा-अर्चना की।