प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) ने शैक्षिक वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के नए सत्र की शुरुआत अगस्त से होगी। एक महीने में प्रवेश और सितंबर से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। डीजीटी की ओर से दिए गए निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि अप्रैल में प्रवेश के संबंध में तैयारियां पूरी कर ली जाएं। जून में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के अनुसार समय से कोर्स पूरा कराने के लिए ऑनलाइन माध्यम से भी कक्षाएं होंगी। एक और दो वर्षीय आईटीआई कोर्से की प्रवेश प्रक्रिया साथ होगी। कक्षाएं और सेमेस्टर वार्षिक परीक्षा में स्थानीय स्तर पर बदलाव हो सकते हैं।