काशी विद्यापीठ के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों पर चर्चा की। मुख्य वक्ता समाज कार्य विभाग के प्रो. कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा और प्राचीन विरासत को जानना बहुत जरूरी है। विवि में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि समृद्ध भारतीय ज्ञान को बाहरी आक्रांताओ द्वारा तुच्छ और हीन मानने हेतु विवश किया गया। डॉ. सुनील कुमार मानस ने भारतीय ज्ञान परंपरा एव श्रीमद्भगवत गीता पर कहा कि गीता जीवन जीने की एक कला है, जो समाज में शांति एवं सदभाव विकसित करने का माध्यम है। संचालन प्रो.रमाकांत सिंह, अतिथियों का स्वागत प्रो. सुरेंद्र राम और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुदीप कुमार सिंह ने किया। इस दौरान हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के प्रो. अनिल कुमार के साथ ही प्रो. विश्वनाथ वर्मा, प्रो. अनीता सिंह, प्रो.कनकलता विश्वकर्मा, डॉ. दुर्गेश सिंह मौजूद रहे।