फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन लंबा नहीं, अच्छे से जीवन महत्वपूर्ण : राजेश्वरी मोदी

विज्ञापन
सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में नारायण रेकी सत्संग परिवार वाराणसी द्वारा आयोजित कार्यक
विज्ञापन
सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में रविवार को कुबेर का खजाना कार्यक्रम हुआ। इसमें मुंबई से आईं प्रेरक वक्ता राजेश्वरी मोदी ने खुशहाली के मंत्र दिए। कार्यक्रम में करीब 700 लोग शामिल हुए। नारायण रेकी सत्संग परिवार की ओर से आयोजित समारोह में राजेश्वरी मोदी ने कहा कि लंबा जीने के बजाय जीवन को अच्छे से जीना महत्वपूर्ण है। उन्होंने फूलों का उदाहरण देते हुए बताया कि वे अल्प समय में भी अपनी सुगंध छोड़ जाते हैं। राजेश्वरी मोदी ने मनुष्य जीवन को ईश्वर की सर्वोत्तम रचना बताया। उन्होंने वाणी के सदुपयोग पर जोर दिया। कहा कि झूठ, आत्म प्रशंसा, निंदा और दोषारोपण से बचना चाहिए। वाणी पर नियंत्रण ही असली कुबेर के खजाने तक ले जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, शंखध्वनि और रामनाम की माला के साथ हुआ। प्रांशु भालोटिया ने भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक अनीता भालोटिया ने स्वागत किया। अर्पिता गोयल ने संचालन और अरविंद अग्रवाल ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नेपाल, दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों से नारायण रेकी परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें