फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समय से मरीजों को अस्पताल पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस सेवा से जुड़े वाराणसी मंडल के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (पायलट) के 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सीएचसी शिवपुर में हुआ। लखनऊ से आए ट्रेनर मनोज, राहुल और विनीत ने बताया कि सभी जरूरतमंद को समय से एंबुलेंस मिले, इस दिशा में हम सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सकेगी। उन्होंने इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को सभी जरूरतमंद को समय से प्री हॉस्पिटल केयर करते हुए सकुशल अस्पताल पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल प्रबंधक 108 और 102 एंबुलेंस मिथलेश त्रिपाठी, जिला प्रभारी विकास तिवारी आदि मौजूद रहे। शिविर में गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र जिले के पायलट शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें