फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूविन पोर्टल पर भी टीकाकरण का रिकार्ड दर्ज करना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ ब्लॉक के सीएचसी मिसिरपुर में मंगलवार को एएनएम और स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी दी गई। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय डेटा के एनालिटिक्स कैसकेड का प्रशिक्षण दिया गया। अधीक्षक डॉ. रामबली सिंह ने बताया कि टीकाकरण करने के बाद उसका डाटा यूविन पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा। सीएमचसी मिसिरपुर में बताया गया कि टीकाकरण के बाद एचएमआईएस पोर्टल पर रिपोर्ट करने के साथ ही वही रिपोर्ट यूविन पोर्टल पर भी होनी चाहिए। इसके साथ ही बीसीजी, पेंटा वन,पेंटा थर्ड, एमआर वन, एमआर टू के टीकाकरण की संख्या को भी समान करने पर जोर दिया गया। अधीक्षक ने सभी एएनएम को संस्थागत प्रसव पर जोर देने का निर्देश दिया। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र चौहान, एआरओ डाॅ. बसंत राय, जिला कोआर्डिनेटर मणिशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें