फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरेका में जीएम के सामने अमृत भारत इंजन बनाने का उठाया मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कर्मचारी संगठन मेंस कांग्रेस ऑफ बीएलडब्ल्यू के प्रतिनिधियों ने महाप्रबंधक आशुतोष पंत से मिलकर 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें बरेका में उत्पादन इकाई के दर्जे का बनाए रखने के लिए अमृत भारत के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पदाधिकारियों ने पीओएच के स्थान पर अमृत भारत जैसे नए लोको के निर्माण के लिए ऑर्डर प्राप्त करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास करने की अपील की। साथ ही कर्मचारियों को 70 फीसदी की दर से इन्सेन्टिव प्रदान करने, रेलइंजनों में लगने वाले मैकेनिकल कलपुर्जों को बरेका कारखाने में ही निर्माण किए जाने की बात कही। बरेका परिसर स्थित नाथूपुर क्राॅसिंग से कारखाने के पश्चिमी गेट तक फैली गंदगी के निवारण या फिर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष व एनएफआईआर के जोनल सचिव एसपी श्रीवास्तव, महामंत्री आलोक कुमार वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह के साथ ही बरेका कर्मचारी परिषद सदस्य श्रीकांत यादव, मनीष कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें