फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने फंदा लगाकर जान दी, लखनऊ में थी तैनाती, पत्नी रहती है अलग

Thu, 24 Aug 2023 11:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के महेशपुर में बृहस्पतिवार की रात सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसी किरायेदार की बेटी के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई और सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
घर के बाहर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के महेशपुर में गुरुवार रात सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसी किरायेदार की बेटी के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई और सूचना पुलिस को दी गई। मंडुवाडीह थाने की पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसी और शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


आजमगढ़ के मूल निवासी 34 वर्षीय दीपक दूबे लखनऊ में सिंचाई विभाग में द्वितीय श्रेणी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर में मोहित श्रीवास्तव के मकान में तीसरे मंजिल पर किराये पर अकेले ही रहते थे। वैचारिक मतभेद के कारण दीपक की पत्नी लगभग पांच साल से उनसे अलग अपने मायके में रहती है। इसके चलते दीपक अवसादग्रस्त रहते थे।

गुरुवार रात खुद को कमरे में बंद कर रोशनदान के सहारे दीपक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसी किरायेदार की बेटी ने कमरे की खुली खिड़की से दीपक को फंदे से लटकते हुए देखा तो शोर मचाने लगी। मंडुवाडीह थाने की पुलिस की सूचना पर दीपक के परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन

घर के पास फंदे से लटका मिला युवक

गौराकला ग्राम पंचायत में गुरुवार सुबह शिवपाल (20) अपने घर के समीप नीम के पेड़ की डाल से लटका मिला। परिजनों ने शिवपाल की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शिवपाल के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौराकला ग्राम पंचायत के अराजी नेवादी पुरवा निवासी वीरेंद्र राम के पांच बेटों में शिवपाल दूसरे नंबर का था। वह शटरिंग का काम करता था।
विज्ञापन

बुधवार रात शिवपाल अपने दो दोस्तों के साथ गया था।  सुबह शिवपाल अपने घर के समीप नीम के पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौबेपुर थाने की पुलिस डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ मौके पर पहुंची। परिजनों ने आरोप लगाया कि शिवपाल की हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे से लटकाया गया है। इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह स्पष्ट होने पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें