फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 25 जनवरी को होगा स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान का परिचय सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सोनार संगठन स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की ओर से 8 मार्च को होने वाले सामूहिक विवाह से पहले 25 जनवरी को परिचय सम्मेलन कराया जाएगा। रविवार को मैदागिन स्थित उन्नति रेजिडेंसी पर जिलाध्यक्ष किशोर कुमार सेठ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इसकी रूप रेखा तय हुई। संस्थान के जिलाध्यक्ष किशोर सेठ ने बताया कि अभी तक समाज के पांच जोड़ों की शादी की सहमति प्राप्त हो चुकी है। पारिवारिक जानकारी के लिए भी फॉर्म समाज के प्रत्येक परिवारों के पास लेकर संस्थान के सदस्य जाएंगे। एक रुपये का वृहद सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रवि सराफ ने कहा कि स्वर्णकार समाज के लोग अपने बच्चों की शादियां बिना दहेज के करेंगे। शादियों में खर्च भी कम होगा। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष किशोर सेठ और धन्यवाद ज्ञापन महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बेबी सेठ ने दिया। बैठक में ईश्वर दयाल सिंह सेठ, विष्णु दयाल सेठ, दीपक कुमार सेठ, महानगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनीति सिंह, संतोष सेठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें