महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्काउट गाइड स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों की ओर से स्काउट-गाइडों को इसके उद्देश्यों को बताया गया। मुख्यायुक्त प्रो. रमाकांत सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन केवल बैज और यूनिफॉर्म तक सीमित नहीं है, यह जीवन का एक जीवंत दर्शन है। जिला सचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी टेक्नोलॉजी, प्रतियोगिता और तनाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे में स्काउट-गाइड संतुलित व्यक्तित्व प्रदान करता है। कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त डॉ. अमिता श्रीवास्तव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त रितेशनी मिश्रा, संयुक्त सचिव जाकिर हुसैन, रोवर लीडर डॉ. राजेन्द्र यादव, रोवर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शोभित अग्रवाल रहे।