बीएचयू और काशी विद्यापीठ के सोशल वर्क और मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के बीटेक छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दिवि वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से इंटर्नशिप प्रमाण-पत्र दिया गया। यह प्रमाण-पत्र सामाजिक क्षेत्र में उनकी सहभागिता और फील्ड वर्क के लिए दिया गया है। मुख्य अतिथि विद्यापीठ के चीफ प्रॉक्टर प्रो. केके सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। अध्यक्षता दिवि चेयरमैन प्रो. जगदीश राय ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. रविप्रकाश सिंह और डॉ. संदीप सिंह उपस्थित रहे। फाउंडेशन के संस्थापक बीर भद्र सिंह ने कहा कि फील्ड वर्क से विद्यार्थियों में नेतृत्व, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास होता है।