शिवलिंग पर्वत पर झंडा फहराते बीएचयू के पर्वतारोही।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के शिवलिंग पर्वत के आधार शिविर पर 14,640 फीट की ऊंचाई पर बीएचयू पर्वतारोहण केंद्र के पर्वतारोहियों ने तिरंगा फहराया और योगाभ्यास किया। चार जून को यहां से गए 17 सदस्यीय दल के बनारस वापसी पर पर्वतारोहण केंद्र प्रभारी प्रो अनिल कुमार सिंह ने स्वागत किया।
इस दौरान सदस्यों ने तिरंगा झंडा और बीएचयू का झंडा भी लहराया। बीएचयू से टीम के सदस्य सबसे पहले उत्तरकाशी पहुंचे, वहां से अगले दिन गंगोत्री पहुंचे। दो दिनों के बाद तेज धाराओं वाली नदियों को पार करते हुए दल के सदस्य शिवलिंग पर्वत के आधार शिविर तपोवन पर पहुंचे।
शिवलिंग पर्वत पर योगाभ्यास करते बीएचयू के पर्वतारोही
यहां दल ने तिरंगा एवं बीएचयू का झंडा लहराने के बाद ध्यान और योग का अभ्यास किया। टीम में डॉ जयप्रकाश यादव, प्रशिक्षक महेंद्र्र पवार, बलराम यादव, शिवनारायण यादव, पुनीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।