वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय राइटर, ब्लॉगर व हस्तशिल्प कॉन्क्लेव की शुरुआत शुक्रवार शाम चार बजे नमो घाट मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा करेंगे। बनारस ब्रांड को दुनिया तक पहुंचाने के लिए देसी विदेशी राइटर और ब्लॉगर को कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। पर्यटकों को बाबतपुर हवाई अड्डे से लेकर होटल व अन्य स्थानों पर लाने ले जाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वाहन लगाए जाएंगे। उपनिदेशक पर्यटन प्रीति श्रीवास्तव के मुताबिक आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। कॉन्क्लेव में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पर्यटक भी आएंगे। बृहस्पतिवार को कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए उजबेकिस्तान से जी मजिद, सिरोजीद्दीन रुपोव वाराणसी पहुंच गए हैं। संवाद