अंतरराष्ट्रीय महिला हैंडबॉल खिलाड़ी नैना यादव सात से 13 अप्रैल तक परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में बालिकाओं को प्रशिक्षण देंगी। नैना उत्तर प्रदेश की पहली महिला हैंडबॉल खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2025 में चीन, उज़्बेकिस्तान, बहरीन और थाईलैंड में होने वाली प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम की तरफ से हिस्सा लिया था। 50 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल कर चुकीं नैना दो बार भारतीय टीम की उप कप्तान भी रही हैं।