अंतरराष्ट्रीय एटीएसईपी डे शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मनाया गया। न्यू टर्मिनल भवन के सम्मेलन कक्ष में सभी विभागाध्यक्षों के साथ एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने केक काटकर खुशी जाहिर की। इससे पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक ज्योत्सना पांडेय ने उड्डयन के क्षेत्र में एटीएसईपी की महत्ता और भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रभारी विनोद कुमार, शक्ति त्रिपाठी, रंजीत वर्मा, अभिजीत दास, शशिकांत चतुर्वेदी, विकास जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद