बीएचयू में अंग्रेजी विभाग की ओर से धर्म, जिम्मेदारी और साहित्यिक अध्ययन में स्वतंत्रता विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश के भाषा, साहित्य एवं दर्शन के जाने-माने विद्वान, शोधकर्ता व विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्घाटन सत्र स्वतंत्रता भवन में हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने अंग्रेजी विभाग को एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन के लिए बधाई दी। कुलपति ने कहा, “जिस प्रकार समाज और बाहरी दुनिया में रोचक शोध समस्याएं या प्रभावशाली चुनौतियां किसी एक विशेष विषय के रूप में प्रस्तुत नहीं होतीं। विशिष्ट अतिथि गुजरात विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीरजा गुप्ता ने ‘धर्म की व्यक्तिनिष्ठ प्रकृति’ पर बल देते हुए कहा कि धर्म की शुरुआत स्वयं से होती है। मुख्य अतिथि प्रो. सच्चिदानंद मिश्र, प्रो. सुषमा घिल्डियाल रहीं। स्वागत विभागाध्यक्षा प्रो. अनीता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. संजय ने किया।