फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में राधारमण दास का महंत पट्टाभिषेक

विज्ञापन
पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के तीसरे पड़ाव श्री राधा-कृष्ण मंदिर रामेश्वर में अन्नकूट महोत्सव पर संत - फोटो : samvad
विज्ञापन
पंचकोशी परिक्रमा मार्ग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव पर संत राधारमण दास का महंत पट्टाभिषेक हुआ। संत समाज और श्रीमहंतों की मौजूदगी में उन्हें मंदिर का नया महंत घोषित किया गया। संत-महंतों ने राधारमण दास को चादर और पुष्पमाला पहनाकर महंत पद की जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें मंदिर की परंपराओं के निर्वहन और धार्मिक कार्यों के संचालन के लिए आशीर्वाद दिया। पट्टाभिषेक के बाद राधारमण दास ने कहा कि मंदिर की परंपराओं को आगे बढ़ाना, सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना और श्रद्धालुओं की सेवा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने मंदिर के संस्थापक मद्रासी बाबा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। संत समाज ने एक स्वर में कहा कि राधारमण दास का पट्टाभिषेक मंदिर की धार्मिक परंपरा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। अनुष्ठान में महंत नरसिंह दास जौनपुर, महंत रामलखन दास सीकण बाबा, विजयी दास रामजानकी मंदिर कोरौत, घनश्याम दास नेवढ़िया जौनपुर और अवधूत गिरी बड़ागांव आदि संत-महंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें