श्री स्वामी नारायण मंदिर का मनाया गया 85 वां स्थापना दिवस पर किया गया फुलों से भव्य शृंगार। अम
श्री स्वामी नारायण मंदिर मच्छोदरी का 85वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। वैदिक श्लोकों, मंत्रों और भक्ति भजनों से मंदिर गूंजता रहा। मंदिर के महंत स्वामी प्रेम स्वरूपदास के आचार्यत्व में श्री स्वामी नारायण भगवान, लक्ष्मीनारायण देव का दही, दूध, शहद समेत पंचामृत स्नान कराकर नूतन वस्त्र धारण कराया गया। पुजारी घनश्याम मेहता, नवीन एवं बासु भगत ने स्वामी नारायण की आरती उतारी। भक्तों ने भजन कीर्तन किया। प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर यजमान योगेश पटेल, धैर्य पटेल, ऐश्वर्या राज लक्ष्मी, अल्पेश, भावेश भगत, दिनेश पाटीदार, भावना भगत आदि रहे।