चिरईगांव। गुरु पूर्णिमा परग्राम पंचायत छितौना स्थित स्वर योग साधना केंद्र पर उमड़े श्रद्धालुओं ने गुरुपूजा कर आशीर्वाद ग्रहण किया। सुबह प्रार्थना सभा के बाद संत स्वामी जय गुरु बंदे महाराज ने अपने सत्संग के प्रवचनों में गुरु की महिमा का विस्तार करते हुए कहा कि सच्चा सत्संग वही है, जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ दे। बच्चों को निशुल्क कलम और कॉपियां वितरित की गईं। स्वामी जय गुरुबंदे ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को योग, ध्यान व सत्संग की ओर प्रेरित करें।