फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीएचयू में एमए पत्रकारिता के मेधावी को मिलेगी नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति

Sun, 21 May 2023 01:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू देश का पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जहां अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी की स्मृति में छात्रवृत्ति दी जाएगी। देश व उत्तर प्रदेश के कई राज्य विश्वविद्यालयों में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को पहले से ही स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाता है।
विज्ञापन
बीएचयू के कुलपति को सौंपा गया चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के परास्नातक (एमए) पाठ्यक्रम के श्रेष्ठ व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी को अमर उजाला समूह के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी की स्मृति में सालाना 25 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति हर वर्ष मिलेगी। इस प्रस्ताव को कुलपति प्रो सुधीर कुमार जैन ने शनिवार को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


बीएचयू देश का पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जहां अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी की स्मृति में छात्रवृत्ति दी जाएगी। देश व उत्तर प्रदेश के कई राज्य विश्वविद्यालयों में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को पहले से ही स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाता है। छात्रवृत्ति भी दी जाती है। अब केंद्रीय विश्वविद्यालय में यह छात्रवृत्ति दी जाएगी।

इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से बीएचयू स्थित कुलपति आवास पर शनिवार को कुलपति प्रो सुधीर कुमार जैन को 5.25 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। इसी धनराशि से प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कुलपति ने अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि मेधावी छात्रों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मददगार साबित होगी। पढ़ाई में आर्थिक संकट आड़े नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें