फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इलाज के दौरान घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। थाना क्षेत्र के केशरीपुर भडहा निवासी कमलेश प्रजापति (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई। 17 मई को वह साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी केशरीपुर भाष्करा तालाब के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल कमलेश को परिजनों ने तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसका उपचार चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता बीरबल प्रजापति, माता बदामा देवी और पत्नी सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को दो पुत्रियां दीक्षा (7), परी (5) और डेढ़ साल का एक पुत्र है। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें