फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: क्रेन की चपेट में आने से घायल बच्चे की मौत, चालक और क्रेन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 02 Jul 2022 11:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चांदपुर इंडस्ट्रियल स्टेट में शुक्रवार की शाम क्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाई घायल हो गए थे। मंडुआडीह थानाध्यक्ष के मुताबिक हादसे में गंभीर रूप से घायल विशाल झा की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चांदपुर इंडस्ट्रियल स्टेट में शुक्रवार की शाम क्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाई घायल हो गए थे। मंडुआडीह थानाध्यक्ष के मुताबिक हादसे में गंभीर रूप से घायल विशाल झा की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में क्रेन चालक और उसके मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत क्रेन को कब्जे में ले लिया है।  चांदपुर औद्योगिक आस्थान में रहने वाले हरी बोध झा के पुत्र विकास झा (18) और विशाल झा (11) शाम साढ़े चार बजे शिवदासपुर स्थित एक निजी स्कूल से पढ़ने के बाद साइकिल से लौट रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे एक क्रेन के ड्राइवर की लापरवाही से दोनों भाई साइकिल समेत क्रेन के नीचे आ गए।

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे मड़ौली चौकी प्रभारी ने दोनों भाइयों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया था, जहां विशाल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें