संयोजक डॉ. राम प्रसाद सिंह ने बताया कि संगोष्ठी में पूज्य संत स्वामी दीपांकर महाराज, सुरेश चौहान, सांसद मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कपिल मिश्रा का आगमन हो रहा है। न्यास के संरक्षक व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन व ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन के नायक सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के शासकीय अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन भी मौजूद रहेंगे।