क्षेत्र के धौरहरा में सोमवार को यूनियन बैंक के द्वारा स्वयं सहायता समूहों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एकता आजीविका स्वयं सहायता समूह, कल्पना आजीविका, गुलाब आजीविका, चांद आजीविका, वैष्णो आजीविका, सुल्तान शाह सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने सहभागिता की। मुख्य रूप से बैंक सखी नीतू साहनी, सलमा बेबी बेगम, चंद्रप्रभा, शशिकला, सीमा शर्मा, मीरा, शोभा सोनी, कंचन, सुनीता, रुबिया, निर्मला चौबे तथा गांधी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। शाखा प्रबंधक शशि शेखर ठाकुर ने महिलाओं को बैंक की विभिन्न योजनाओं, ऋण प्रक्रिया एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण से जुड़ी जानकारियां विस्तार से दी। वहीं यूनियन बैंक धौरहरा शाखा के ग्रामीण विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और उनके अनुभवों को साझा कराया। बैठक में बैंक मित्र राजेश प्रसाद, संदीप यादव, शांतनु और राधेश्याम भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और स्वयं सहायता समूहों के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।