काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में मंगलवार को चार दिवसीय राष्ट्रीय क्रिकेट कार्यशाला शुरू हुई। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय तिब्बती उच्च अध्ययन संस्थान की सचिव की डॉ. सुनीता चंद्रा ने किया। विशिष्ट अतिथि कला संकाय की डीन प्रो. सुषमा घिल्डियाल ने इसे अनुकरणीय बताया। उद्घाटन समारोह के बाद तकनीकी सत्र में अरुण भारद्वाज ने ग्रिप स्टांस और बैक लिफ्ट के बारे में जानकारी दी। ग्रिपस्टांस का संबंध क्रिकेट बैट को पकड़ने और क्रीज में खड़े होने के तरीके से संबंधित है। एक अच्छी ग्रिप और स्टांस बल्लेबाज को शॉट खेलने और गेंद को हिट करने में मदद करती है। इस अवसर पर कार्यशाला निदेशक और विभागाध्यक्ष प्रो विक्रम सिंह, कार्यक्रम समन्वयक वंदना झा, राजीव झा मौजूद रहे। संचालन आयोजन सचिव डॉ. दीपक डोगरा, धन्यवाद ज्ञापन कार्यशाला संयोजक प्रो. बीसी कापरी ने दिया।